Crime News पंजाब : शादी से सिर्फ 7 दिन पहले युवक की गोलियां मार कर हत्या

फिरोजपुर : प्राईम पंजाब
पंजाब में अपराधिक वारदातें तेजी से बढऩे लगी है। हर रोज ही कोई न कोई बड़ी वारदात हो जाती है। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई के नाम पर बस लीपा पोती करती नजर आती है। अब फिरोजपुर से एक बड़ी खबर मिली है। फिरोजपुर के सरहदी गांव बारे में बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में घुस कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि विक्रम नामक उक्त युवक अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था कि कुछ अज्ञात लोग रात को उसके घर की छत पर चढ़ गए और उन्होंने नौजवान विक्रम के सिर पर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक लडक़े विक्रम के परिजनों ने बताया कि 7 दिन बाद ही विक्रम का विवाह था और वह उसके घर आए हुए थे कि रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात लोग छत पर आए और विक्रम को गोली मार कर भाग गए। उन्होनें मांग की है कि विक्रम के हत्यारओं को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना वाले स्थआ्र पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

57 Views