डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन योगा प्रतियोगिता का किया आयोजन
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन व स्पोर्टस विभाग ने ऑनलाइन योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों व सऊदी अरब से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटी गई थी, जिसमें पहली श्रेणी में 16 साल या इससे कम उम्र के लड़के लड़कियों व दूसरी श्रेणी में 16 साल से अधिक उम्र के लोगों ने अपने-अपने योगा वीडियो ऑनलाइन भेजें। जीतने वाले प्रतिभागियों में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले को क्रमशः 2100, 1100, 500 रुपए की राशि ऑनलाइन प्रदान की गई।
नतीजे:
16 साल से कम उम्र की श्रेणी
फस्र्ट – निकुंज रावत,
सैकेंड – हृदय मित्तल
थर्ड – रविष्टा अंगराल
16 साल से अधिक उम्र की श्रेणी
फस्र्ट – साक्षी विजयराव
सैकेंड – वैभव शर्मा
थर्ड – मुस्कान कुमारी
www.primepunjab.com
Keywords : DAV university,VC,Jalandhar,Yoga,Yoga Compitition

