BIG NEWS : पंजाब की पांच साल की मासूम टिकटॉक स्टार नूर को हुआ कोरोना संक्रमण, CM ने जाना हाल-चाल

मोगा : प्राईम पंजाब
पंजाब के मालवा क्षेत्र के मोगा जिले की रहने वाली पांच बर्ष की मासूम टिकटॉक स्टार नूरप्रीत कौर उर्फ नूर के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। यह मासूम बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। टिकटॉक वीडियो में लडक़े का किरदार निभाने वाले नूर के पिता भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है। इस बार रक्षाबंधन के मौके पर नूर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, नूर कैप्टन अमरिंदर सिंह को राखी बांधने वाली है। बता दें कि नूर खुद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ें लोगों को जागरूक करने का काम कर रही थी। नूर ने अपने वीडियो में कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ भी की थी। उसने अपने वीडियो में कहा था कि कफ्र्यू में ढील बाहर घूमने के लिए नहीं दी गई है। उसने अपने वीडियो में पुलिस की भी सहायता की थी। नूर का यह वीडियो काफी वायरल हो गया था। इसपर खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो को संज्ञान लिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोगों से बात करूंगा, आप बताओ कि कौन नहीं सुन रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नूर की इस समझ के लिए उसकी तारीफ भी की थी। बाद में नूर ने मोगा पुलिस की मदद से भी लोगों को जागरूक करने का काम किया। नूर कैप्टन अमरिंदर सिंह को राखी बांधने वाली थी पर वह कोरोना पाजिटव हो गई तो उसने सीएम को राखी भेज दी। नूर के कोरोना पजिटिव पाए जाने की खबर मिलने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वीडियो काल करके नूर से उसका हाल-चाल पूछा। आज उन्होनें राखी मिलने पर नूर को रिटर्न गिफ्ट भी भेजा।

55 Views