BIG NEWS : फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में आई एक बड़ी खबर पढ़ें
नई दिल्ली : प्राईम पंजाब
अमने समय में हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार रहे अमिताभ बच्चन के बारे में आज एक बड़ी खबर आई है। अमितभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिल्म कलाकार और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है. लंबे समय से मुबंई के नानावटी अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन का अब कोरोना को मात देना फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। अभिषेक ट्वीट में लिखते हैं- मेरे पिता की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अब वे घर पर रहकर आराम करेंगे. आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने उनके लिए दुआ मांगी थी। कोरोना से जंंग जीतने वाले अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इस खुशखबरी को सभी को बताया है कि मैं कोरोना निगेटिव आया हूं। अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और घर में क्वारंटीन हूं।

भगवान की कृपा रही और मां-बाबूजी का आशीर्वाद कि मैं ये दिन देख रहा हूं। अमिताभ ने अपने ट्वीट में नानावटी अस्पताल के स्टाफ की भी तारीफ की है और अपने तमाम फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया है।आपको बता दें कि कि पिछले कई दिनों से अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना के चलते दाखल थे। उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही दोनों ऐश्वर्या और अराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब अमिताभ बच्चन का भी कोरोना से जंग जीतना उनके परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह उनके फैनस के लिए सुकून की बात है।

