एच.एम.वी. में ‘रीसेंट ट्रेंड्स इन मैथमेटिक्स’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार आयोजित
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मैथमेटिक्स की ओर से ‘रीसेंट ट्रेंड्स इन मैथमेटिक्स’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी अशोरेंस सैल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी रिसोर्स पर्सन्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय में क्रिएटिव होना समय की मांग है। हमें इस समय का भरपूर प्रयोग करते हुए अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए।
वेबिनार सीरीज कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने कॉलेज का परिचय देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मैथमेटिक्स विभागाध्यक्षा, वेबिनार कोऑर्डिनेटर तथा मॉडरेटर श्रीमती गगनदीप ने रिसोर्स पर्सन्स का परिचय दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती दीपाली वेबिनार को-कोर्डिनेटर तथा डॉ. गौरव वर्मा मॉडरेटर थे।
श्रीमती गगनदीप ने डीएवी मैनेजमेंट समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन श्री शिव रमन गौड़ तथा प्राचार्या प्रो. डॉ. सरीन का धन्यवाद किया। इस वेबिनार में तीन रिसोर्स पर्सन्स थे। पहली रिसोर्स पर्सन साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्टेलेनबॉश की डिवीजऩ ऑफ़ एप्लाइड मैथमेटिक्स की लेक्चरर डॉ. एंडी डी विल्लियर्स थी। उन की टॉक का विषय ‘मॉडलिंग फ्लूइड स्ट्रक्चर इंटरेक्शन यूसिंग फाईनाईट एलिमेंट्स’ था। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. जतिंदर सिंह ने ‘फ्रॉम कैलकुलस टू कहोमोलॉजी’ विषय पर चर्चा की। जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, नॉएडा की सहायक प्रोफेसर डॉ. लखवीर कौर ने ‘अनलिटिक स्टडी ऑफ़ नॉन-लीनियर पार्शियल डिफरेंशियल एक्वेशन्स यूसिंग सिमिट्री मेथड्स’ विषय पर चर्चा की। सभी रिसोर्स पर्सन्स का लेक्चर काफी ज्ञानवर्धक रहा। विभागाध्यक्षा श्रीमती गगनदीप ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. कंवलदीप कौर तथा टेक्निकल कोऑर्डिनेटर श्री जगजीत भाटिया तथा उनकी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया।

