BIG NEWS : ज़हरीली शराब के कारण मौतों की संख्या बढ़ी, अब तक 41 जानें गई

तरनतारन : प्राईम पंजाब
पंजाब के तीन जिलों में ज़हरीली शराब के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़ कर 41 हो गई है। तरनतारन में सब से ज्यादा 30, अमृतसर में 13 बटाला में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में उपचारधीन है। तीनों शहरों में एक साथ कई चिताए जली तो हर दिल रो उठा। मृतकों के परिजनों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर ग्रामीण, बटाला और तरन तारन जिलों से शराब की तस्करी करने वाले आठ अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में पाँच टीमों से तरफ 40 से अधिक छापे मारे गए। इस ममाले में 2 महिलाओं सहित कई लोगों को नामजद किया गया है। सूत्रों के अनसार ज़हरीली शराब के कारण हुई मौतों के मामले में अब तक पकड़े गए व्यक्तियों की संख्या आठ हो गई है, जिनमें एक महिला बलविन्दर कौर भी शामिल है जिसको बीती रात मुच्छल गाँव, थाना तरसिक्का से गिरफ्तार किया गया था।

मुलजिमों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, ड्रम्म, स्टोरेज केन आदि बरामद किये गए हैं और उक्त शराब को जांच करने हेतु रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है। पंजाब में चिट्टे के बाद अब जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। बताया जा रहा है कि जो शराब बरामद हुई है उस में कीड़े चल रहे है। इस मामले में और गिरफतारियां होने की संभावना है। एक महिला बलविन्दर कौर और मिट्ठू को अमृतसर ग्रामीण जिले से गिरफ्तार किया गया जबकि बटाला जिले से काबू किये दो व्यक्तियों की पहचान दर्शन रानी और राजन के तौर पर से गई है। चार और व्यक्तियों कश्मीर सिंह, अंग्रेज़ सिंह, अमरजीत और बलजीत को तरन तारन से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए चार मुलजिमों के खि़लाफ़ थाना सदर तरन तारन में एफआईआर नं. 253, तारीख़ 31 जुलाई, 2020 के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है जिन्होंने गाँव नौरंगाबाद में शराब की सप्लाई करने संबंधी माना है। डर है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि स्पष्ट तौर पर कई इलाकों में ज़हरीली शराब बेचने वालों के नैटवर्क फैला हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पहले ही डिविजऩल कमिश्नर जालंधर के द्वारा इस घटना की मैजिस्टरेट जांच के आदेश दे चुके हैं। सीएम ने कहा कि किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर जालंधर डिवीजऩ को इस केस की तफतीश के जल्दी निपटारे के लिए किसी भी सिवल /पुलिस अधिकारी या किसी माहिर का सहयोग लेने की छुट दी है। उसने इस केस में किसी को भी दोषी पाये जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। पंजाब सरकार की

और से मृतकों के परिजनों को राहत का ऐलान-

पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 41 तक पंहुच गई है। पंजाब सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है।ये घोषणा वहा पंहुचे तरनतारन के एमपी जसबीर सिंह डिम्पा ने की है। बीमार लोगों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा।

36 Views