BIG NEWS : कोरोना वायरस ने पहली बार ली एक पालतू कुत्ते की जान

इंसान ही नहीं कोरोना का खतरनाक वायरस बेजुवानों को भी अपना शिकार बना रहा है। खबर अमेरिका से है। दुनिया में कोरोना से ग्रस्त देश अमेरिका में जिस पालतू कुत्ते को कोरोना संक्रमण हुआ था, उसकी मौत हो गई है। न्यूयॉर्क में रहने वाला ये कुत्ता दुनिया का पहला (पालतू) डॉग था जो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। पिछले कई हफ्तों से लगातार वह बीमार चल रहा था। न्यूयॉर्क के स्टेटेन आइलैंड पर रहने वाले रॉबर्ट और एलिसन महोनी ने नेशनल जियोग्राफिक को बताया कि उनका 7 साल का डॉगी बडी अब दुनिया में नहीं रहा है। जर्मन शेफर्ड नसल का बडी अपने मालिक रॉबर्ट के बीमार पडऩे के बाद बीमार हुआ था. रॉबर्ट मध्य अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे। जानवरों के डॉक्टर ने जब मई महीने में पालतू बडी की जांच की तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला। अमेरिका का पहला पालतू कुत्ता जिसे कोरोना संक्रमण था। कोरोना संक्रमित होने के बाद धीरे-धीरे उस की हालत बिगडऩे लगी बडी को सांस लेने में दिक्कत होती थी। उसकी नाक से म्यूकस बाहर आता रहता था। उसे और भी कई अन्य तकलीफें हो गई थी। उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

48 Views