BIG CRIME : मासूम से हैवानियत, हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से मार दिया बच्ची को

झबाल : प्राईम पंजाब
पंजाब के सरहदी थाना क्षेत्र सराय अमानत खान के गांव गंडीविंड में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिस के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरु कर दी है। मृतका लवजीत कौर (7) के पिता चरनजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह ने बताया कि उसकी बेटी लवजीत कौर कल दोपहर के समय गर्मी के चलते पशुओं वाली हवेली में नहाने के लिए गई । लेकिन वह वापिस नहीं आई तो उसकी तालाश की गई पर काफी तलाश कि जाने पर भी लवजीत का कोई पता नहीं चला ।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जब गांव में एक बंद पड़ी हवेली में जाकर देखा तो बच्ची वहां रस्सियों से बंधी हुई थी। यह देख कर उनके होश उड़ गए लवजीत को तुरंत एक प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सराए खान के थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर कुछ व्यक्तियों के खि़लाफ़ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

 

 

Keywords : jhabal, taran tarn,Srai amanat khan,girl murdered,bathing in summer,haveli for catles

35 Views