BIG NEWS पंजाब : जहरीली शराब बनी काल, जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की जान गई

अमृतसर : प्राईम पंजाब
आजके अधुनिक युग में भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने का मामला सभी को हैरत में डाल रहा है और बहुत साल पहले हुए ऐससे कांड की यादें ताजा हो गई है। पंजाब के दिला अमृतसर के थाना तरसिक्का मे पड़ते गांव मुच्छल में एक ऐसा ही दुख्द कांड सामने आया है। गांव मुच्छल में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलविंद्र सिंह (70), बलदेव सिंह, मंगल सिंह दिव्यांग, कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह निवासी मु‘छल, कश्मीर सिंह व काला शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए और मामले की जांच की जा रही है। जिला अमृतसर देहाती के SSP विक्रमजीत दुग्गल ने मामले की जांच के लिए स्पैशल इंवैस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि मरने वाले लोगों ने जिस व्यक्ति से शराब ली थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कड़ी सजा दिलाई जाए। गांववालों का आरोप है कि यहां बहुत से घरों में अवैध शराब का धंधा चलाया जाता है। लेकिन पता नहीं कयों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती। यही कारण है कि वेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

आज और लोग मरे मौतों की संख्या बढ़ी 21 मौतें क्षेत्र के थाना प्रभारी सस्पेंड-

लोगों ने आरोप लगाया कि एक SHO आरोपियों को बचा रहा था। अवैध शराब का ये धंधा गांव में ही चल रहा है। जांच के बाद अधिकारियों ने SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरास्त मे लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

Keywords: amritsar,Punjab news,Big Crime,seven dies,poision liquire,amritsar police,SIT,SSP,Alchoal

41 Views