BREAKING NEWS : दिल्ली में केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, डीजल के दाम घटे

दिल्ली : प्राईम पंजाब
देश भर में कोरोना काल के दौरान पैट्रोल और डीजल के दामों मे लोगों को परेशानन कर रखा है। इसी दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। राजधानी में कोरोना के संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने डीजल का दाम घटाने का फैसला किया है। अब दिल्ली में डीजल पर सिर्फ 16 फीसदी वैट लगाया जाएगा। केजरीवाल सरकार की इस राहत के साथ ही दिल्ली में अब डीजल के दाम में 8.36 रुपये तक की कमी आएगी। इस से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि दिल्ली में अभी 82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रहा है, अब 30 फीसदी से घटाकर 16 फीसदी वैट कर दिया गया है. इससे अब डीजल के दाम 8 रुपये तक कम होंगे, डीजल अब 73.64 रुपये का मिलेगा।

38 Views