Corona Live : कोरोना से जालन्धर में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पाजिटिव मरीजों की संख्य बढ़ी
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
जालन्धर में कोरोना का कहर लगातार जारी है और इसकी लपेट में आने वाले रोगियों की संख्या के साथ-साथ मरने वालों की संख्या में भी लगाता वृद्धि हो रही है। बुधवार को कोरोना ने जालन्धर में फिर से कोहराम मचाए रखा। जिस दौरान जालन्धर हाइट्स के रहने वाले 46 वर्ष के एक व्यक्ति की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दोपहर तक जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। जिसके बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2156 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।

www.primepunjab.com
Keywords : Corona live,Corona update,Punjab,Jalandhar,Corona death,Jalandhar heights
75 Views

