पंजाब : बाईक सवार बदमाशों ने की बुजुर्ग महिला की बेरहिमी से हत्या, हत्यारों की करतूत CCTV कैमरों में कैद
खन्ना : प्राईम पंजाब
पंजाब में अपराध तेजी से बढ़ गए है। रोज ही कहीं न कहीं बड़ी वारदात हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। लुधियाना जिले के शाहपुर में सोमवार देर शाम एक बुजुर्ग महिला की मोटरसाइकल सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने हतया कर दी। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वारदात के बारे में पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उक्त बुजुर्ग महिला ईंट भट्ठे की मालकिन थी। मृतक महिला रछपाल कौर के दामाद डॉ. सिमरजीत सिंह ने बताया कि पायल क्षेत्र के गांव शाहपुर में उसकी सास पति सुखदेव सिंह की मौत के बाद अपने बेटे के साथ एसएस नाम का ईंट का भ_ा चलाती थी। सोमवार शाम वह पर भ_े ही बैठी थी कि 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकल पर आए। उन्होनें तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद बुरी तरह जख्मी हुई उसकी सास को दोराहा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे लुधियाना के अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां अस्पताल में पहुंचने पर रछपाल कौर की मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारों की पहचान करने में जुटी हुई है।
www.primepunjab.com
Keywords : old lady,murder in ludhiana,bikers,criminal,old lady murder,brick killen,cctv footage,payal

