पी. सी. एम. एस. डी . कॉलेज, जालन्धर ने इनकम टैक्स इंवेस्टीचर डे के मौके पर अमेंडमेंट इन इनकम टैक्स विषय पर वेबिनार करवाया

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

प्रेमचंद मारकंडा एस. एस. डी .. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग ने इनकम इंवेस्टीचर डे के मौके पर अमेंडमेंट इन इनकम टैक्स (प्री एंड पोस्ट कोविड 19) विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने विशेषज्ञ प्रोफ. एस. के मदान (अकादमिक डायरेकटर, जी. एन. गर्ल्स कॉलेज, पटिआला) एंव परमानेंट विशेषज्ञ ऑफ़ इनकम टै1स विभाग (एम. एस. टी. यू.) का अभिवादन किया । वेबिनार के संयोजक (मुखी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग) ने वेबिनार के विषय से अवगत करवाते हुए कहा की प्रत्येक वर्ष 24 जुलाई को इनकम टैक्स डे 1यों मनाया जाता है। उन्होंने कोविद 19 के दौरान बने मुश्किल हालातों के कारण इनकम टै1स नीति में आए बदलाव को समझने के लिए चर्चित मुद्दों पर प्रकाश डाला।

वेबिनार के विशेषज्ञ प्रोफ एस. के मदान ने बताया की मौजूदा महामारी ने इनकम टैक्स प्रबंधन में किस तरह परिवर्तन किया है। वेबिनार विदेशी टै1स क्रेडिट समूह, उद्देश्य के लिए आमदनी स्रोत प्राप्त के विवरण से शुरू हुआ। उन्होंने बताया की विदेशों से आये व्यक्तियों ने इनकम टै1स नीति का फायदा किस तरह से लेना है। पोस्ट कोविड 19  दौरान इनकम टैक्स में हुए बदलाव कारण किस तरह एक नागरिक इस के लाभ ले सकता है। उन्होंने अपने भाषण दौरान विशेष तौर पर रिटर्न फाइलिंग, डेट्स एंव इन्वेस्टमेंट डेट्स में हुए बदलाव के बारे में बताया। इस वेबिनार में लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिस में ओमान एंव भूटान के प्रतिभागी भी शामिल हुए । वेबिनार में कॉमर्स विभाग के डॉ कुलजीत कौर, श्रीमती शिखा पूरी, श्रीमती कीर्ति कुंद्रा ने टे1िनकल सहयोग प्रदान किया । प्रश्न उत्तर अधिवेशन में प्रोफ एस. के. मदान ने सारे प्रतिभागियों ने सवालों के जवाब बड़े सहनशीलता से दिए एंव सभी के शंकों को स्पष्ट किया । वेबिनार के अंत में कॉमर्स विभाग के मुखी श्रीमती अलका शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। कुल मिला कर यह वेबिनार सभी के लिए ज्ञानवर्धक एंव लाभदायक रहा।

34 Views