Good News : अभिषेक बच्चन ने बताई एक अच्छी खबर

मुंबई : प्राईम पंजाब
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका पुत्र अभिषेक बच्चन, बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या भी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। अब एक गुड न्यूज मिली है। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गई गई हैं। आज अभिषेक बच्चन ने ये गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऐश्वर्या और आराध्या को नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल पहुंचे थे. उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
फिल्म कलाकार अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा. ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे।
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें वहां पर 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद आज डिस्चार्ज दिया गया है।

 

40 Views