जालन्धर में पूर्व पार्षद के घर पर चल रहा था जुए का हाई-लेवल खेल, आधा दर्जन लोग लाखों की नकदी सहित काबू

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
शहर में चल रहे गलत कार्यो को रोकने के लिए जालन्धर पुलिस ने तेजी से एकशन करने शुरु कर दिए है। आज रविवार को शहर के पाश क्षेत्र मोता सिंह नगर में जुआ खेल रहे करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस घर में ये लोग जुआ खेल रहे थे, वह एक पूर्व महिला पार्षद का है। पुलिस ने मौके से लाखों की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए सारे युवक बड़े घरों से संबंध रखते हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

39 Views