Corona Live update : भारत में कोरोना ने तोड़े आज तक के सभी रिकॉर्ड, गत 24 घंटों में करीब 50 हजार नए कोरोना केस मिले

दिल्ली : प्राईम पंजाब
भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मरीजों की संख्य हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 13 लाख के पास पहुंच गई है, भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। देश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। यहां गुरुवार को 49310 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना मरीज कभी नहीं आए। साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 740 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कुल कोरोना मामले बढक़र 12,87,945 हो चुके हैं। वहीं, 8,17,209 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। यहां महामारी से मौत का आंकड़ा 30601 पहुंच चुका है। वहीं पंजाब में भी कोरोना ने कोहराम राम मचा रखा है। जालन्धर, अमृतसर और लुधियाना हाटस्पाट बने हुए है। गत दिवस लुधियाना और बठिंडा से काफी ज्यादा मामले सामने आए है। दुनिया की बात करें तो महाशक्ति अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख को पार कर चुकी है। वहां पर अब करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी।

35 Views