Covid-19 : जालन्धर की कोरोना पाजिटिव महिला की मौत
जालन्धर : नवदीप विरदी
जालन्धर कोरोना का कहर लगातार जारी है और रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आज जहां जालन्धर जिले में 45 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई है। इस के साथ ही जालन्धर की रहने वाली एक 80 साल की बजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार जालन्धर की रहने वाली उक्त महिला की लुधियाना के एक अस्पताल में दाखल कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। कल भी गोपाल नगर क्षेत्र की रहने वाली रजनी नामक एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी।

39 Views

