Firing पंजाब : घर के बाहर बैठी महिला की गोलियां मार कर हत्या से सनसनी

पटियाला : प्राईम पंजाब
पंजा के शाही शहर पटियाला से सभी को दहला देने वाली एक खबर मिली है। पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते चीमा चौंक में घर के बाहर बैठी एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान प्रीति कौर उर्फ पिंकी (31) के तौर पर हुई। यह घटना गत रात्रि करीब 10.30 की है। जानकारी के अनुसार प्रीति कौर अपने भाई के साथ रहती थी और रात को अपने घर में खड़ी थी तो बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी।

गोली लगने से वह एकदम से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में प्रीति को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका पिंकी के भाई ने बताया कि मोटरसाइककिल सवार 2 व्यक्ति आए और पिंकी को गोलियां मार कर फऱार हो गए। इस मामले में किसी रंजिश की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। लोगों के अनुसारकुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था और उनकी गाड़ी को भी नुक्सान पंहुचाया गया था।

45 Views