Acid Attack : 2 युवकों पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजाब फेंका-हालत गंभीर

नाभा : प्राईम पंजाब
पंजाब के नाभा से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। जिस से पता चलता है कि बदमाशों के हौंसले किस हद तक बढ़ चुके है। वहा पर एसिड अटेक का एक खौफनाक मामला सामने आया है। नाभा के कोतवाली थाने के नज़दीक मनप्रीत उर्फ राजू पुत्र वीर सिंह और उसके दीपक उर्फ दीपू पुत्र अशोक कुमार पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेज़ाब फेंक दिया। जिस के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल । दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ दोनों को पटियाला रैफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बताया जाता है कि दीपू मोहल्ला शिवपुरी और मनप्रीत पटेल नगर का रहने वाला है और दोनों आपस में दोस्त हैं। इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न निशान लगा दिया है। पता चला है दीपू सब्जी बेचने का काम करता है। जब वहा साईकल पर जा रहा था तो बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। दीपू दर्द से बिलिविलाने लगा तो उसका दोस्त राजू उसे बचाने आया तो बदमाशों ने उसके उपर भी तेजाब फेंक दिया। इस हमले में दोनो बुरी तरह से झुलस गए। इस वारदात की CCTV फुटेज सामने आई है। जिसकी मदद से पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

Keywords : Acid attack, acid attack in punjab,nabha news,Punjab News,nabha crime news,CCTV,bikers

58 Views