BIG NEWS पंजाब : गैंगस्टर नीटा देओल ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, पढ़ें कया था कारण

नाभा : प्राईम पंजाब
पंजाब के जिला पटियाला के नाभा से भड़ी खबर मिली है। अति सुरक्षित नाभा जेल में बंद गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा देओल ने आज सोमवार को जेल में फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि नीटा दो दिन पहले जेल में मिले स्मार्टफोन के मामले में उसकी पत्नी को नामजद किए जाने से काफी परेशान है। पर समय रहते उसको बचा लिया गया। वहीं थाना सदर की पुलिस ने गैंगस्टर नीटा देओल के खिलाफ सुसाइड करने की कोशिश संबंधी मामला दर्ज किया है। गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा देओल नाभा जेल ब्रेक मामले में थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर नंबर 142 साल 2016 के अलावा लगभग 14 अंडर ट्रायल मुकद्दमों में नई जिला जेल मेंचक्की नंबर 3 में बंद है। सोमवार को नीटा ने अपनी चक्की में जान देने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार नीटा ने छत के पंखे के साथ कपड़े का फंदा बनाकर गले में डाला ही था कि तभी जेल के एक सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। उक्त सुरक्षा कर्मी ने शोर मचाया तो सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट दूसरे सुरक्षाकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से अलग किया। जेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर नीटा के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। पूछताछ में नीटा ने बताया कि 2 दिन पहले जेल में उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। इस मामले में उसकी पत्नी को नामजद किया गया है। इसी बात से दुखी होकर उसने आत्महत्या की कोशिश जैसा भयानक कदम उठाया है।

37 Views