बी.वॉक सेमेस्टर द्वितीय में पी. सी. एम. एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के विद्यार्थी प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान पर
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर का बी. वॉक फैशन डिजाइनिंग एंड प्रोडक्ट सेमेस्टर द्वितीय का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जिसमें कुमारी रानी 400 में से 315 (78.75%) अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्राथन स्थान पर, कुमारी अमनप्रीत कौर 301( 75.25%) अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और कुमारी सिमरन 287 (71.75%) अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में तृतीय स्थान पर रही। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
37 Views

