शिअद महिला प्रधान ने महिला वर्कर का बनाया अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल, पति समेत मामला दर्ज

 

अमृतसरप्राईम पंजाब

पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां पर जिला अकाली दल महिला विंग की अध्यक्ष पर एक महिला वर्कर ने पति के साथ मिल कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है। अमृतसर के थाना सदर की पुलिस ने जिला अकाली दल महिला विंग की प्रधान राजविंदर कौर के खिलाफ अपनी ही महिला वर्कर को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पीडि़त अकाली महिला वर्कर का आरोप है कि राजविंदर कौर ने पहले उसे अपने घर पर बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस ने महिला प्रधान के साथसाथ उसके पति रजिंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को तलाश कर रही है। थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि जिला अकाली दल महिला विंग की प्रधान राजविंदर कौर निवासी संधू कालोनी और उसके पति रजिंदर सिंह ने उसे 7 जून को अपने घर पर बुलाया। वह जब घर पर पहुंची तो उसे लस्सी पिला दी। लस्सी पी कर वह बेहोश हो गई और उसके बाद दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर वह अपने घर पर चली गई तो उसे राजविंदर कौर ने फोन किया कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। वह अगर उसके पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो वह वीडियो को वायरल कर देगी। पुलिस को शिकायत करने के बाद मामले की जांच की गई और पतिपत्नी दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

48 Views