पंजाब : सरकारी महिलाकर्मी को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने व रेप के आरोप में यूथ कांग्रेस पूर्व जिला प्रधान गिरफ्तार
निहाल सिंह वाला : प्राईम पंजाब
एक नर्स का शोषण करने और बाद में उसको ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के आरोप में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस द्वारा जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वरुण जोशी को गांव हिम्मतपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि वरुण जोशी को गांव हिम्मतपुरा से गिरफ्तार करके सिविल अदालत में पेश किया गया।

वहां से उसे 21 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा सरकारी विभाग में तैनात एक विवाहित मुलाजिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे कर उससे लाखों रुपए एंठने के आरोप लगे थे।

www.primepunjab.com
Keywords : Punjab news, Punjab,police,youth congress,district president,rape and blackmai,nurse rapes

