जालन्धर पुलिस का ACP भी कोरोना संक्रमित

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बहुत से लोग रोज कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जालन्धर देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है। जालन्धर पुलिस के कई कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है। अब एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि जालन्धर पुलिस के एक एसीपी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है। उक्त ACP को दो तीन दिन से बुखार आ रहा था। जिसके बाद उनन्होनें कोरोना टैस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बाद उनके संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मी भी कवांरटीन हो रहे है।

44 Views