जालन्धर पुलिस ने ‘WHIZZ Power’ के फरार मालिक जीजे साले और सांढू पर करोड़़ों की ठगी का मामला किया दर्ज

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
के मालिक जीजा-साला-सांडू पर धारा 420, 120-बी व 46 अधीन केस दर्ज कर लिया है। गई है। हालांकि ये बड़ा मामला 500 करोड़ का बताया जा रहा है वहीं अभी तक की पुलिस जांच में 25 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले रणजीत सिंह (जीजा), हरदीप नगर के रहने वाले गगन दीप (साला) और कपूरथला के रहने वाले गुरमिंदर सिंह (सांढू) के तौर पर हुई है। इन तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 120 बी के तहत एफ.आई.आर दर्ज कर की गई है। पुलिस को दिए बयान में लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले कंपनी ने पीपीऑर मॉल में दफ्तर खोला था। कंपनी लोगों से किट्टी डलवाती थी। 11 महीने लोगों को पैसे देने होते थे और 12वें महीने की किट्टी के पैसे कंपनी खुद डालती थी। उसके बाद वह लोगों को गोल्ड या पैसे दे देती थी।एक महीने की किट्टी के लालच में सैंकड़ों लोग फंस गए, जिसके बाद किसी ने 10 हजार रुपए महीना तो किसी ने 50 हजार रुपए महीने वाली किट्टी डाल ली। कुछ ने तो लाखों वाली भी डाली। अब ये सभी के पैसे लेकर फरार हो गए हैं। एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 63 लोगों के बयानों पर ये केस दर्ज किया है और कुल 25 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है। हालांकि लोगों का दावा है कि इन्होंने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

 

Keywords : fraud case,jalandhar police,gold kitty,FIR,fraud case,jija sala

 

 

67 Views