BIG NEWS : अब प्राईवेट अस्पताल नहीं कर सकेंगे कोरोना मरीजों का शोषण, पंजाब सरकार ने फिकस की इलाज की दरें
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पूरी दुनिया में करोना ने कोहराम मचा रखा है। पंजाब में भी लाकडाउन में ढील मिलने के बाद पाजिटिव मामले तेजी से बढ़ें है। जालन्धर, अमृतसर,लुधियाना में स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो चुकी है। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है। ऐसे समय में बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि कोरोना के उपचार में निजी अस्पतालों में उन्हों बुरी तरह से शोषण किया जाता है। हालांकि कई राज्यों में निजी अस्पतालो मे कोरोना का इलाज करवाने के लिए बकायदा दरें फिक्स की थीं। जिसके बाद लोगों को एक बड़ी राहत मिली थी। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में उचित इंतजाम ना होने के कारण लोगों को प्राईवेट अस्पताल में इलाज करवाना पड़ता है। जिसके लिए ये अस्पताल मर्जी के रेट वसूल रहे है। दिल्ली और हरियाणा सरकारों ने इस बारे में दरें फिक्स कर दी थी। जिस से लोगों को कुछ राहत मिली है। इन्ही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब पंजाब सरकार ने भी प्राईवेटअस्पतालो के लिए कोरोना के इलाज करने के लिए दरें फिक्स कर दी हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री अंदाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंध में आदेश जारी किए हैं डॉ के के तलवार कमेटी की तरफ से जो रेट तैयार किए गए हैं वही रेट प्राइवेट अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों के लिए फिक्स किए गए हैं।सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए फीस तय कर दी है। इसके तहत सामान्य स्थिति में (बिना वेंटीलेटर के) आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन, मेडिकल सहायक, एडमिशन फीस मिलाकर 10 हजार रुपये तय किए गए हैं। वहीं एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए 9,000 रुपये है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी घोषणा की। राज्य में पूर्व पीजीआई डायरेक्टर के.के तलवार की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने नई फीस निर्धारित की है। जानकारी के मुताबिक, अगर कोई अस्पताल तय की गई फीस से ज्यादा वसूल करता है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि कितने प्राईवेट अस्पताल दुखी मानवता की सेवा करने में रुचि दिखाते हैं और कैप्टन सरकार आपने आदेशों को पूरी तरह से लागू करवाने के लिए किस हद तक अस्पतालों पर नजर रखती है।
www.primepunjab.com
Keywords : covid-19 treatment,private hospitals,treatment rates,punjab govornment,delhi government,cm amrinder singh,isolation,ICU,ventilater

