Crime News : जालन्धर के रेस्टोरेंट में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और अन्य नियमों की जम कर धज्जियां उड़ाने के आरोप
जालन्धर : प्राईम पंजाब
जालन्धर में एक रफ कल थाने में पुलिस वालों की और से जन्म दिन मनाए जाने का मामला सामने आया था। ऐसे ही अन्य कई मामले रोज शहर में हो रहे है। पर चंद ऐसे ही मामले मीडिया की नजर में आ कर उजागर हो जाते है। अब ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसको देख कर हर कोई हैरान है। जालन्धर की 120 फुटी रोड पर होटल इंद्रप्रस्थ द्वारा संचालित खाना खजाना रेस्टॉरेंट में आज वीरवार को एक प्रेस कांफ्रेस की गई। इस प्रैस कांफ्रेस का आयोजन नई आ रही वेब सिरीज़ ‘कच्चे पक्के यार’ की स्टार कास्ट द्वारा किया गया जिस दौरान सोशल डिस्टेसिंग और अन्य नियमों की खुल कर धज्जियां उड़ाई गई। सरकार की तरफ से 5 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर मनाही के हुकम जारी किए गए है। पर देखने वाले यह देख कर अवाक रह गए कि वहां बेव सीरिज की स्टार कास्ट में करीब 10 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। शायद मास्क नाम की चीज जोकि आजकल बेहद अनिवार्य है को भी वह नहीं जानते थे। स्टार कास्ट में डायरेक्टर अभिनेता, अभिनेत्रियां और करीब सारी स्टार कास्ट एक साथ थी। प्रैस कांफ्रेंस के दौरान नियमो की धज्जियां मात्र नए टैलेंट को मौका देने के नाम पर उड़ाई गई। इस उल्लघंन के लिए रेस्टोरेंट का प्रबंधन भी कम जिम्मेदार नहीं है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि जब हमारे समाज के लोग ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता कया परवाह करेगी। शायद इसी कारण जालन्धर लगातार हाटस्पाट बना हुआ है। पुलिस भी जनता की भलाई के काम छोड़ कर ऐसे लोगों का पीछा करने और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में अपना कीमती समय बर्बाद करना पढ़ता है।

