एच.एम.वी. में करवाया संगीत पर नेशनल वेबिनार

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग संगीत की ओर से आईक्यूएसी के सानिध्य में ‘संगीत के क्षेत्र में जॉब्स तथा करियर के अवसर’ विषय पर अनहद स्टूडियो, जालंधर के साथ मिलकर नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने वेबिनार सीरीज की जानकारी दी। वेबिनार के रिसोर्स पर्सन पीजी गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ से डॉ. अशोक चम्ब्याल, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से डॉ. अलंकार सिंह तथा अनहद स्टूडियो के डायरेक्टर सुखदीप सिंह थे। काफी संख्या में प्रतिभागी वेबिनार के आरम्भ से लेकर अंत तक जुड़े रहे। वेबिनार मॉडरेटर डॉ. प्रेम सागर, विभागाध्यक्ष संगीत गायन विभाग ने सभी का स्वागत किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. कंवलदीप कौर और विभागों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वेबिनार के विषय का चुनाव सही किया गया है तथा यह वेबिनार विद्यार्थियों को संगीत के क्षेत्र में करियर अवसरों की सही जानकारी देगा। संगीत वादन विभागाध्यक्षा डॉ. संतोष खन्ना के सभी का धन्यवाद किया।

45 Views