श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शिव सेना (यूबीटी) ने मंडी रोड पर लगाया कुलचे छोले का लंगर

श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शिव सेना (यूबीटी) ने मंडी रोड पर लगाया कुलचे छोले का लंगर

भगवान हनुमान की अराधना से दूर होते हैं संकट : रमन शर्मा

फगवाड़ा ( डा रमन हरदयाल सिंह संधू ) श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आज शिव सेना (यू.बी.टी.) की ओर से सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में स्थानीय मंडी रोड स्थित कार्यालय के समक्ष छोले कुलचे का लंगर लगाया गया। लंगर के शुभारंभ से पूर्व भगवान हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस दौरान सिटी प्रधान रमन शर्मा और विशेष रूप से पधारे शिव सेना के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने सभी को कुलचे छोले के साथ लड्डुओं का प्रसाद बांट कर श्री हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। रमन शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम एवं माता सीता जी के आशीर्वाद से भगवान हनुमान अजर अमर हैं। जो सदैव अपने भक्तों के अंग-संग रहते हैं। सच्चे मन से उनकी अराधना करने पर सभी तरह के संकट दूर होते हैं और दुख-दर्द मिट जाते हैं। इस अवसर पर युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत भुल्लाराई, रुपेश धीर के अलावा मनोज शर्मा, चंदन, मुनीष कंडा, बावा, अनूप दुग्गल, राकेश कंडा, संजीव कुमार, नीरज गुप्ता, बूटा, सरबजीत संधू, योवन आदि भी उपस्थित थे

44 Views