उत्तर प्रदेश से असम तक एक मॉनसून ट्रफ-एक विस्तारित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से तेज नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के आने की उम्मीद है, जो अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश लाएगी।

इस दौरान असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के लिए बिहार, उत्तरी बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 2 और 3 जुलाई को असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है। सिक्किम, असम और मेघालय को शुक्रवार और शनिवार के लिए रेड अलर्ट के तहत रखा है, जबकि बिहार में शुक्रवार को एक आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।