तीसरी लहर की आशंका, कैसा हो कोविड प्रबंधन? केंद्र ने राज्यों से कहा- पांच स्तरीय रणनीति पर करें काम
नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को राज्यों से प्रभावी कोविड-19 प्रबंधन के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिबंधों में ढील देने की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक तय की जानी चाहिए।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जुलाई महीने के लिए कोविड-19 प्रबंधन पर सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को सलाह दी। इसमें कहा गया है कि राज्यों को नियमित रूप से उन जिलों की निगरानी करनी चाहिए जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोनावायरस के उपचाराधीन मामलों की संख्या अधिक है क्योंकि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और साजो-सामान के उन्नयन की आवश्यकता का अनुमान लगाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण संकेतक है ताकि शीघ्र और त्वरित कार्रवाई की जा सके।
42 Views

