अमरिंदर सिंह ने पीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र : 50 मीट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन व 20 टैंकरों की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के स्रोतों से 50 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की अतिरिक्त सप्लाई और बोकारो से एलएमओ की समय पर प्राप्ति के लिए 20 अतिरिक्त टैंकरों (रेल सफर के अनुकूल) की मांग करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को केंद्र सरकार ने यह कहा है कि मंगलवार से पानीपत और बरोटीवाला से एलएमओ की सप्लाई में बाधा आने की आशंका है। इससे राज्य में पहले ही ऑक्सीजन की सीमित उपलब्धता पर भारी प्रभाव पड़ेगा। इससे मेडिकल इमरजेंसी के हालात पैदा हो सकते हैं और बड़ी संख्या में उन मरीजों की जान को खतरा पैदा हो सकता है जो नाजुक हालत में हैं और ऑक्सीजन के सहारे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाधा दूर होनी चाहिए और अगर जरूरत पड़ी तो राज्य को करीबी अतिरिक्त स्रोतों से तुरंत सप्लाई देकर इसकी भरपाई की जानी चाहिए।

30 Views