मौत पर बवाल : कोरोना मरीज की गई जान तो परिजनों ने किया हंगामा, बोले- सुबह तक मां बिल्कुल ठीक थी लेकिन…
सार
आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है । उन्होंने मरीज के परिजनों के सारे आरोपों का खंडन किया।
विस्तार
पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में सोमवार दोपहर एक कोविड मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने जोरदार हंगामा कर दिया। परिजनों ने मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने और वार्ड में मरीजों को घटिया क्वालिटी का खाना देने का आरोप लगाया। इस दौरान भड़के परिजनों ने मरीजों के लिए खाना लेकर आई गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी।

37 Views