IPL शुरु होने से पहले सिराज ने बताया, क्या है उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना, खोले कई राज
MI vs RCB IPL 2021: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2021 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम के अहम खिलाड़ी ने लीग होने से पहले अपने सपने के बारे में कई खुलासे किए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें सिराज ने अपने सपने के बारे में बताया. सिराज ने कहा कि भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनना चाहते हैं.
सिराज ने बताया अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना
सिराज से जब उनके सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरा सपना यही है कि मैं अच्छी तरह से मेहनत करना जारी रखूं और एक दिन जरूर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला तेज गेंदबाज. सिराज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जब भी गेंदबाजी करते थे, मैं उनके बगल में खड़ा रहता था. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं मूल बातों से ध्यान दूं और कुछ अतिरिक्त न करूं. ऐसे अनुभवी खिलाड़ी से बात करना बहुत अच्छी सीख है. मैंने इशांत शर्मा के साथ भी खेला था, उन्होंने 100 टेस्ट खेले हैं. उसके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना अच्छा लगा.

