रेल रोको अभियान के पहले सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एसएचओ पर हमला,बाल-बाल बची जान
- सिंघु बॉर्डर पर पुलिस पर हमला
- रेल रोको अभियान कल
- किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज 82वें दिन भी जारी
कृषि कानूनों के विरोध (Kisan Andolan) में किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज 82वें दिन भी जारी है. 18 फरवरी को यानी कल किसानों का रेल रोको (Rail Roko) अभियान है. इसी बीच एक बड़ी खबर सिंघु बॉर्डर से आ रही है जहां कल एक आंदोलनकारी द्वारा हमला किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस (delhi police) के एसएचओ (SHO) को चोटें आईं हैं. इस हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारी एक पुलिसकर्मी की कार छीनने का प्रयास कर रहा था. जब उसे रोका गया, तो उसने एक तेज वस्तु से एसएचओ पर हमला कर दिया. उसे मुकरबा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है.
टीवी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे एक प्रदर्शनकारी ने तलवार के बल पर पहले दिल्ली पुलिस के एक जवान की कार छीनने का प्रयास किया,जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वो मुकरबा चौक पर कार छोड़कर एक स्कूटी लेकर फिर भाग खड़ा हुआ. इस दौरान इस शख्स ने एसएचओ पर तलवार के हमला कर दिया. तलवार के हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गई.

