Bollywood News : ड्रग मामले को ले कर महाराष्ट्र पुलिस करेगी, सरकार से पंगा लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से पूछताछ

मुंबई-प्राइम पंजाब
सुशांत राजपूत की हुई मौत के बाद कई ब्यान जारी करने के बाद महाराष्ट्र सरकार से विवाद में एक बार उलझी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार एक के बाद एक उलझन में फंसती ही जा रही है। आज तक कंगना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब कंगना से नाराज महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अध्यायन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है।

शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है। अदाकार शेखर सुमन के पुत्र अध्ययन सुमन ने आरोप कहा था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था। अब काफी समय बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र पुलिस इस ड्रग मामले की जांच करेगी।


गौरतलब है कि कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है। इस दौरान कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। इस पर संजय राउत ने उसे मुंबई वापस न आने की सलाह दी थी थी। इसके बाद कंगना ने ऐलान किया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आएंगी। कल ही कंगना को केंद्रिय गृह मंत्रालय ने वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी है।

इससे पहले हिमाचल सरकार भी कंगना को सुरक्षा दे चुकी है। जानकारी के अनसार कंगना आज सुबह मनाली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। रास्ते में वह मंडी में अपने घर में भी कुछ देर रुकी। जिसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार कंगना चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फलाइट लेगी। वही महाराष्ट्र में कंगना के विरोध में पर्दशन भी हुए है। कुछ लोगों का कहना है कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है।

34 Views