Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बारे में आई एक बड़ी खबर

दिल्ली-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आजकल काफी चर्चा में है। उसका मुबंई में काफी विवाद चल रहा है। जिसके बाद कंगना के पिता ने उसके लिए हिमाचल सरकार से  सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद हिमाचल सरकार ने कंगना रनौत को सुरक्षा देने की बात कही है। अब कंगना के बारे में सुत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आई है। कंगना के मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था. दरअसल, बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है. उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है.

 कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया. इसी सिलसिले में कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था. इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है.

इसी वीडियो में कंगना कहती हैं कि देश में महिलाओं के साथ रेप होता है, उन पर एसिड फेंका जाता है, ये सब इसलिए हो पाता है क्योंकि समाज की सोच घटिया है. कंगना ने संजय राउत को भी इसी सोच से प्रभावित बताया.  कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने हर महिला का अपमान किया है, उन्होंने देश की बेटी को गाली दी है. कंगना रनौत ने तो अब उस समय को भी याद कर लिया है जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि देश में रहने से डर लगता है. उन बयानों को याद करते हुए कंगना कहती हैं- जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने देश के खिलाफ कहा था, तब तो किसी ने उन्हें गाली नहीं दी थी. फिर जब मैंने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का पालन किया तो मुझे गाली क्यों दी गई.

सुरक्षा मिलने के बाद कंगना ने टवीट करके सरकार का धन्यवाद किया है। उसने कहा कि सरकार ने भारत की बेटी का मान रखा। वहीं हिमाचल के मुख्यमत्री जयराम ठाकुर ने कंगना को सुरक्ष देने पर गृह मंत्री अमित शाह का धन्यावाद किया है। हिमाचल सरकार कंगना को पहले ही सुरक्षा दे चुकी है। बत दें कि कंगना 9 सितंबर को मुंबई जा रही है।

 

 

 

 

45 Views