एच.एम.वी. के विद्यार्थी परिषद की ओर से शिक्षक दिवस का आयोजन
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक मार्गदर्शन अधीन विद्यार्थी परिषद के डीन श्रीमती उर्वशी मिश्रा, कोआर्डिनेटर श्री प्रदीप मेहता एवं को-कोआर्डिनेटर श्रीमती सविता महेन्द्रू, डॉ. नीतिका कपूर एवं श्रीमती ज्योतिका मिन्हास के संरक्षण में शिक्षक दिवस के सुअवसर पर ऑनलाइन प्रोग्राम जश्न-ए-उस्ताद का भव्यात्मक आयोजन किया गया।

संस्था प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने सर्वप्रथम विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा इस दिवस को विशेष बनाने हेतु एवं डीन एकेडेमिक डॉ. कंवलदीप कौर एवं डीन विद्यार्थी परिषद श्रीमती उर्वशी मिश्रा का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने उन सभी अध्यापकगणों के प्रति नमन किया जिनके सहयोग से यह संस्था अपने प्रगति पथ पर अग्रसर रही है। उन्होंने डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी के प्रति स्त्री शिक्षा में अपना पूर्ण सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया। इसी शृंखला में उन्होंने आर्य रत्न पदमश्री पूनम सूरी जी (प्रधान डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली) की ओर से शिक्षक दिवस पर दिया गया संदेश सांझा किया कि समाज को उचित दिशा व सोच प्रदान करने वाला एकमात्र वर्ग शिक्षक वर्ग है। उन्होंने समस्त समाज को शिक्षक वर्ग के प्रति भी नतमस्तक होने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने कहा कि गुरु का वास्तविक अर्थ है अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाना और इस कोविड-19 के दौर में वास्तविकता में अध्यापक ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से अपनी इस अहम भूमिका को प्रतिपादित कर रहे हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि जल्दी से यह कोविड-19 का दौर समाप्त हो एवं संस्था में फिर से वही विद्यार्थियों एवं अध्यापकगणों का ऊर्जामय वातावरण दृष्टिगोचर हो।
इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट कौंसिल के विद्यार्थियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कु. गुरकीरत कौर द्वारा प्राचार्या जी का धन्यवाद किया गया। कु. परनीत, कु. कमाकक्षी, कु. पलक, कु. वानी द्वारा विशेष प्रस्तुति अधीन पी.पी.टी. तैयार की गई। इस उपलक्ष्य में समागम के अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव कु. रचना द्वारा प्रस्तुत कर सभी सहयोगियों, टैकनीकल स्टाफ के प्रति विशिष्ट आभार व्यक्त किया गया।

