BIG NEWS : अफवाहों से सुचेत रहें पंजाब के लोग, CMअमरिंदर सिह ने लोगों को किया संबोधन

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज देर शाम पंजाब की जनता को संबोधन किया। उन्होनें कोरोना महामारी को ले कर लोगों से बातें की। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरुरत है। कुछ लोग ये अफवाहें फैला रहें है कि कोरोना के मरीजों के शरीर से किडनी इत्यादि अंग निकाल लिए जाते हैं। उन्होनें ने कहा कि ऐसी अफवाहें सियासी लोग भी फैला सकते हैं और देश के दुशमन भी फैला सकते है।

उन्होनें शंका जाहिर की कि इसके पीछे पाकिस्तान की भी साजिश हो सकती है। उन्होनें आगे कहा कि पंजाब में होने वाली मौतों के बारे में मैने कुछ नहीं कहा बलकि वही कहा कि जो डाक्टरों की टीम हमें बता रही है। मैने सिर्फ आपको सुचेत ही किया था कि कोरोमा से सभी मिल कर लड़ाई लड़ें। उन्होनें कहा कि दिल्ली में पंजाब से तीन गुना ज्यादा मौतें हुई है। वह अरविंद केजरीवाल पर जम कर बरसे। आक्समीटर पर भी उन्होनें सवाल किए। उन्होनें कहा कि लोग चिंता न करे हमारे पास डाक्टर और अन्य सामान पूरा है। जनता को सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहना चाहिए। उन्होनें लोगों को कहा  कि टैस्ट से रोग का जल्दी पता चलने पर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

 

 

Keywords : Corona Virus,CM Amrinder Singh,Covid test,Early detection,Kjriwal, oximeter, rumors,Social media

57 Views