BIG NEWS : ओवरटेकिंग विवाद में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने में 5 पुलिस वालों सहित 6 गिरफ्तार
बटाला-प्राईम पंजाब
बटाला में रविवार देर रात औवर टेकिंग को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक अकाली सरपंच के पुत्र कबड्डी खिलाड़ी गुरमेज की हत्या कर दी गई। पुलिस इस के मामले में कुछ ही घंटे बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें जहां 5 पुलिस वाले शामिल हैं तो इन पांच में एक जवान प्रदेश के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में लगा हुआ है। जानकारी मिली है कि घटना के वक्त पुलिस कर्मी नशे में थे। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अमृतसर के ASI रणजीत सिंह, ASI बलजीत सिंह, हवलदार अवतार सिंह और बलकार सिंह और हवलदार सुरिंदर सिंह और सिमरत सिंह के रूप में हुई है।

ये सनसनीखेज वारदात रविवार रात करीब सवा 8 बजे बटाला के अड्डा कोटली सूरत मल्ली पर हुई। जानकारी के अनुसार देर शाम भगवानपुर के 28 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गुरमेज सिंह की भाभी किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार में वापस लौट रही थी। अड्डा कोटली सूरत मल्ली के पास दूसरी कार में सवार युवकों के साथ उनकी ओवरटेकिंग को लेकर तकरार हो गई। महिला ने इस बारे में फोन करके अपने देवर गुरमेज सिंह को बताया तो वह मौके पर पहुंचा। महिला के साथ बहस करने वाले कार सवार युवक से गुरमेज की भी बहस हुई तो इसी दौरान कार सवार युवकों ने पिस्तौल निकालकर गुरमेज सिंह को गोली मार दी। हत्या करने के बाद पुलिस वाले फरार हो गए, घायल गुरमेज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

