BIG NEWS : पंजाब में जारी रह सकता है वीकएंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू

चंडीगढ़-प्राईम पंजाब
अनलाक 4.0 कल से शुरु हो रहा है। केंद्र सरकार ने अनलाक 4.0 के लिए गाईडलाईनज दो नि पहले जारी की है। जिसके तहत एक बड़ी बात केंद्र सरकार ने कही है कि कोई भी राज्य अपने तौर पर लाकडाउन नहीं लगा सकता। इसके साथ ही एक बड़ा स्वाल उठ खड़ा हुआ है कि पंजाब में जारी वीकएंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू कया कल से खत्म हो जाएगा। पंजाब में कोरोना ने कहर मचा रखा है। बहुत से लोग संक्रमित हो गए हैं और रोज ही कई मौतें हो रही है। ऐसे में आम जनता और CM तो सख्ती चाहते हैं तांकि लोगो की जानें बच सके। कयोंकि लोग काफी लापरवाही कर रहें है। वहीं दुकानदार नाईट कफ्र्यू और वीकएंड लाकडाउन के खिलाफ है। इस मामले में पंजाबी के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह नें केंद्र सरकार से पंजाब में कोरोना महामारी की खतरनाक रफ्तार का हवाला देते हुए पंजाब में नाइट कर्फ्यूऔर वीकएंड लाकडाउन जारी रखने की इजाजत मांगी है। केंद्र की तरफ से शाम तक इस बारे में जबाव मिल जाएगा। उसके बाद ही पंजाब सरकार गाईडलाइनज जारी करेगी।

44 Views