अमृतसर : सिविल अस्पताल के SMO की कोरोना के चलते जान गई

अमृतसर : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना ने कहर मचा रखा है। कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा तेजी से उपर की और जाने लगा है। शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा 55 लोग इसका शिकार बने हैं। रविवार को कोरोना पॉजिटिव अमृतसर सिविल अस्पताल के SMO डॉ. अरुण शर्मा की मौत हो गई। वह बीते 10 दिनों से एक प्राईवेट अस्पताल अस्पताल में उपचाराधीन थे।

उनकी हालत में काफी हद तक सुधार हुआ था कि अचानक उनकी हालत बिगड़ी गई। जिस से उनकी डा. शर्माके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। 54 वर्षीय अरुण शर्मा ने बड़ी दिलेरी से कोरोना वायरस का मुकाबला किया। कुछ दिन पहले अरुण शर्मा ने अस्पताल से ही एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह नाचते गाते दिख रहे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी डॉ. अरुण शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बुद्धिमान और पेशे के प्रति ईमानदार डॉक्टर थे।

46 Views