CRIME NEWS : जालंधर के व्यक्ति की हत्या कर शव पेड़ा से लटकाया-सनसनी

होशियारपुर : प्राईम पंजाब
लाकडाउन हटाए जाने के बाद पंजाब में अपराधों में बेतहाशा तेजी दर्ज की जा रही है। लूटपाट और अन्य अपराधिक वारदातों के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। सभी और भारी पुलिस बल तैनात है पर अपराधी फिर भी अपराधी वेखौफ हो कर वारदाते कर रहें है। जालन्धर के एक व्यक्ति का शव होशियारपुर में पेड़ से लटकता मिला है। जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई। होशियारपुर में आउटडोर लाजवंती नगर स्टेडियम (स्टेडियम से चोबांध के साथ) के समीप आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सुबह स्टेडियम में सैर करने जाते लोगों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई। उक्त व्यक्ति की गर्दन पर तेजधार हथियार के जख्म पाए गए। आशंका प्रक्ट की जा रही है कि उसको मारने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मकान नंबर 1172, गली नंबर 9, बाबा बुद्ध जी नगर, रामा मंडी वार्ड 13, दकोहा, जालंधर के रुप में हुई है। परन्तु वह जालंधर से होशियारपर कैसे पंहुचा और उसकी हत्या किसने और कयों की है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है।

41 Views