BIG NEWS पंजाब : एक साथ 10 पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव पाए गए, कई अन्य मरीज भी मिले

होशियारपुर : प्राईम पंजाब
पंजाब के होशियारपर से बड़ी खबर मिली है। वहां पर 10 पुलिसकर्मियों सहित 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद होशियारपर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 733 हो गई है और अब तक 33 की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ़ जसबीर सिंह की तरफ से जारी बयान के अनुसार आज कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने वाले लोगों में ब्लॉक पोस्सी से 19, भुंगा से 15, स्थानीय होशियारपुर से 12, मांड मंधेर, बुडाबार और टांडा से तीन-तीन, हाजीपुर व मुकेरियां से दो-दो और मुकेरियां से एक व्यक्ति शामिल है। छोटे से जिे में इतने मरीज राए जाने से लोगों में घबराहट फैल गई है।

36 Views