BIG CRIME : जालन्धर में खाली प्लॉट से मिले नन्हें फरिश्ते की मौत, एक आरोपी काबू, पढ़ें कयों फेका गया था नवजात को

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर के बूटा पिंड क्षेत्र में कल उस समय सनसनी फैल गई थी। जब वहां स्थिति एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु घायल हालत में मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल दाखल कराया गया था। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया था। लेनिक मासूम को बचाया ना जा सका। उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बच्चे को प्लाट में फेकंने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि बच्चे को जन्म देने वाली लडक़ी अभी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के निवासी मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। आरोपित बूटा पिंड में एक कमरे में रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी लडक़ी लडक़ी बिहार के जिला अररिया की निवासी साहनी है। वह भी वहीं पर रहती थी और अभी फरार है। लडक़ी की उम्र 18 साल है औरउसने बिना विवाह मां बनने की वजह से उन्होंने शिशु को वहां फेंक दिया।

41 Views