BIG BREAKING : पंजाब के इन तीन शहरों में शनिवार से रात का कर्फ्यू लागू
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना के आंकड़े डरावने होते जा रहे है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के कोरोना से बुरी तरह प्रभावित शहरों जालन्धर, लुधियाना और पटियाला में शनिवार से रात का कर्फ्यू फिर से लागू कर दिया है। ये कर्फ्यू रात के 9 बजे से सवेरे 5 बजे तक का रहेगा।कोरोना के बढ़ते केसों के चलते 3 जिलों जालंधर, पटियाला और लुधियाना में शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अन्य जिलों में कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इसमें केवल आवश्यक चीजों के वाहनों को ही आवाजाही की मंजूरी होगी। अगर कोई वाहन नाइट कर्फ्यू के दौरान पकड़ा गया तो उसे इंपाउंड किया जाएगा। CM ने कहा नाइट कर्फ्यू को अभी इतनी सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा था।
www.primepunjab.com
Keywords : Night Curfew, Night Curfew in Punjab,CM Amrinder Singh, Corona Virus,Covid-19,Impund,Arrest,Mask

