Covid-19 : जालन्धर में कोरोना का कहर जारी, बाद दोपहर नए पाजिटिव मामले सामने आने पर कुल मरीजों की संख्या बढ़ी

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
जालन्धर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिस से लोगों में दहश्त फैल रही है। लगातार नए मामले सामने आ रहे है। आज मंगलवार सुबह 48 मामले सामने आए थे। जबकि जिले में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बाद दोपहर और मामले सामने आए है। जिस के बाद आज सामने आए पाजिटिव मामलों की संख्या 62 नए हो गई है। जिनमें से 40 फरीदकोट मैडिकल कॉलेज और 8 की प्राईवेट लेबोरेटरी से रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से 7 मरीज गांव अपरा के बताए जा रहे है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2107 तक पहुंच गई है।

51 Views