Crime News पंजाब : मैडीकल स्टोर के मालिक को गाड़ी सहित अगवा किया
धर्मकोट : प्राईम पंजाब
पिछले कुछ समय में पंजाब में अपराधों में बेतहाजा तेजी देखने को मिली है। अपराधी दिनदहाड़े सरेराह वारदातें करने लगें है। जिला मोगा के धर्मकोट में एक बड़ी वारदात देखने को मिली है। जिसको देखने वाले हैरान रह गए हैं। वहां पर बदमाशों ने एक मैडीकल स्टोर के मालिक को अगवा कर लिया गया। जानकारी मुताबिक आज सुबह शहर के प्रमुख कैमिस्ट स्टोर के मालिक सुखदेव सिंह को उसकी गाड़ी समेत अगवा कर लिया। ये घटना आज बुधवार की सुबह 6.00 बजे श्री संतोषी माता मंदिर के पास घटी है

। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी काफी पुलिस फोर्स समेत वारदात वाली जगह पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दोनों बदमाशों ने चेहरे ढंके हुए थे। दोनों पैदल ही चल कर आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाद की अपुष्ट सूचना के अनुसार पुलिस ने दोनों बदमाशोंं को काबू कर लिया है।
www.primepunjab.com
Keywords : Kidnapping in punjab,chemist shop,pistol,Car,dharamkot,moga

