श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान का हुआ समापन
श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान का हुआ समापन
अंतिम दिन विद्यार्थियों ने निकाली विशाल रैली
फगवाड़ा ( डा रमन हरदयाल सिंह संधू ) श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा के प्रांगण में आज स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जागरुकता अभियान का समापन करते हुए विशाल रैली का आयोजन किया गया। एस.डी.एम. कम चुनाव अधिकारी जशनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए नोडल अफसर राजेश भनोट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि युवक सेवाएं कपूरथला के सहायक डायरैक्टर जसपाल सिंह उपस्थित हुए। जिनका स्वागत स्कूल के वाईस प्रिंसीपल जगपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट करके किया। इसके अलावा विशेष अतिथियों के रूप में श्री जगजीवन, नरेश कोहली एवं विक्रम गुप्ता मौजूद रहे। विभिन्न वक्ताओं के अलावा इशान गोगना, कुश वढेरा और हरजिन्द्र गोगना ने अठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु प्रेरित किया। हरजिन्द्र गोगना ने बताया कि इस रैली का मूल उद्देश्य लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ता और मजबूती प्रदान करना है ताकि सौ प्रतिशत का संकल्प पूरा हो सके। स्कूली विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता से संबंधित विभिन्न सलोगनों केे साथ बहुत ही उत्साह के सहित रैली में भाग लिया

