भारत स्वाभिमान द्वारा योग के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से फगवाड़ा में करवाया समागम

भारत स्वाभिमान द्वारा योग के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से फगवाड़ा में करवाया समागम

नित्य योग अपनायें और रोगों को भगायें : दीपक खोसला

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) भारत स्वाभिमान की ओर से आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भारतीय ऋषि, मुनियों और तपस्वियों की खोज योग के प्रति आम लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से एक समागम का आयोजन जिला प्रभारी दीपक खोसला एवं फगवाड़ा प्रभारी अशोक शर्मा की देखरेख में श्री अग्रसेन भवन, फगवाड़ा मे करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता विशेष रूप से पधारे भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के मुख्य केंद्रीय प्रभारी आदरणीय राकेश जी ने की। इस दौरान भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पंजाब के राज्य कार्यकारिणी सदस्य, पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं पंजाब के विभिन्न जिलों से उपस्थित भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी/सक्रिय तहसील प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारियों की उपस्थिति में मुख्य वक्ता आदरणीय राकेश जी ने कहा कि सभी पदाधिकारी 1 जून से अनिवार्य रूप से सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करें तथा जो योग कक्षाएं सर्दी के कारण से बंद हो गई थी उन्हें पुन: शुरू करवाया जाये। इस दौरान उन्होंने समूह कार्यकर्ताओं को तहसील और ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी दीपक खोसला ने उपस्थितों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि नित्य प्रतिदिन योग करने से अनेक रोगों से बचाव होता है और साथ ही अनेक रोगों को नियंत्रित भी किया जा सकता है। इस दौरान योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रभारी राजेंद्र शिंगारी, संयुक्त राज्य प्रभारी दीदार सिंह, राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शिंगारी, सह- राज्य प्रभारी निहाल कौर, के अलावा देव कालिया, सुनीता आनंद, नीलम खुराना, नंदू शिंदे, सुधीर सक्सेना, अमरजीत बिट्टू सहित राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र शर्मा, तिलक राज, तरसेम लाल, जोगिंदर शर्मा, हरीश चंद्र, त्रिलोकी नाथ इत्यादि उपस्थित थे

37 Views